टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने टोयोटा अर्बन क्रूजर के लांच अभियान के लिए थीम की घोषणा की

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने टोयोटा अर्बन क्रूजर के लांच अभियान के लिए थीम की घोषणा की



बैंगलोर: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज अपने लांच अभियान “रेस्पेक्ट” के थीम से
संबंधित जानकारी दी। यह अभियान जल्दी ही पेश किए जाने वाले मॉडल टोयोटा अर्बन क्रूजर के लिए है। यह एसयूवी की
टोयोटा की सबसे मशहूर श्रृंखला में सबसे नया है। यह उन लोगों के लिए एक पेशकश है जो कम उम्र में टोयोटा एसयूवी
रखना चाहते हैं।
अभियान के थीम की शुरुआत जीवन में जल्दी सफलता चाहने वाले लक्षित लोगों की चाहत से होती है। अपने बॉडी टाइप
और उत्कृष्ट सड़कों की उपस्थिति के कारण एसयूवी वर्ग ने आज के युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है और
सम्मान पाया है। टोयोटा अर्बन क्रूजर, टोयोटा की एसयूवी श्रृंखला में जल्दी प्रवेश की पेशकश करता है और बिक्री व बिक्री
के बाद की सेवा के मामले में टोयोटा के वैश्विक मानकों के साथ मिलता है।
“रेस्पेक्ट” की थीम उन युवाओं के लिए बहुत बढ़िया है जो समझते हैं कि सम्मान का संबंध उम्र से नहीं है बल्कि यह
व्यक्ति के बोल्ड पसंद से मिलता है।
पूरी तरह नया क्रूजर आज के युवा अचीवर्स के लिए बनाया गया है जो चाहत रखते हैं और अपनी बोल्ड पसंद के लिए
सम्मान हासिल किया है। ये कद्रदान लोग विविधतापूर्ण, निर्भीक और ऐडवेंचरस होते हैं और वह सब करने के लिए जाने
जाते हैं जो आम लोग नहीं करते हैं। यह वैसा ही है जैसा टोयोटा अर्बन क्रूजर। “पूरी तरह नई टोयोटा अर्बन क्रूजर” की
पेशकश त्यौहारों के इस मौसम में निर्धारित हैं। अतिरिक्त विवरण के लिए निकटतम टोयोटा डीलरशिप में आइए या
www.toyotabharat.com पर लॉग इन कीजिए।