नईदिल्ली : नयारा एनर्जी जो एक आधुनिक इंटीग्रेटिड डाउनस्ट्रीम एनर्जी कंपनी है तथा शेल जो फिनिशड् लुब्रिकेंट्स में विश्व की अग्रणी कंपनी है ने एक रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की है इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को शेल लुब्रिकेंट्स के इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे इसमें अल्ट्रा इंजन के तेल की प्रीमियम रेंज भी शामिल है। ये उत्पाद नयारा और एस्सार के ईंधन स्टेशनों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
नयारा एनर्जी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा निजी ईंधन नेटवर्क है। यह देश भर में 5900 ईंधन स्टेशन चला रहा है। नयारा एनर्जी के सीईओ बी. आनंद के अनुसार, नयारा एनर्जी व शेल लुब्रिकेंट्स की यह भागीदारी दोनों ब्रांड्स की मजबूती का लाभ उठाएगी। इससे देश भर में उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय उत्पाद व सेवाएं मिलेंगी। यह भागीदारी नयारा एनर्जी की इस प्रतिबद्धता को और मजबूती से सामने लाएगी जिसके तहत हम वैल्यू चेन में सर्वोत्कृष्टता सुनिश्चित करते हैं।