न्यूजीलैंड ने भारत के साथ शिक्षा संबंधों को मजबूत किया; "न्यूजीलैंड इंडिया एजुकेशन वीक" की घोषणा की

न्यूजीलैंड ने भारत के साथ शिक्षा संबंधों को मजबूत किया; "न्यूजीलैंड इंडिया एजुकेशन वीक" की घोषणा की



नयी दिल्ली : एजुकेशन न्यूजीलैंड आगामी 5 से 9 अक्टूबर 2020 तक अपने पहले 'न्यूजीलैंड-इंडिया एजुकेशन वीक' की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस ऑनलाइन सीरीज के जरिए न्यूजीलैंड और भारत के शिक्षा व व्यवसाय जगत के शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों और मिताविदों को एक साथ लाया जाएगा


सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन से पूरे भारत में शैक्षणिक सहयोग और छात्र गतिविधियों के माध्यम से दोनों देशों के बीच शिक्षा संबंध मजबूत होंगे। इस वीक में विशिश्‍टपैनल चर्चाएं, स्पेशलिस्ट मास्टरक्लास, एलुमनी एंगेजमेंट, डेली ट्रिविया और न्यूजीलैंड की माओरी संस्‍कृतिका प्रदर्शन होगा।


इस पहल के बारे में टिप्पणी करते हुए एजुकेशन न्यूजीलैंड के रीजनल डायरेक्टर- एशिया, जॉन लैक्सन ने कहा, "हम न्यूजीलैंड-इंडिया एजुकेशन वीक को लेकर उत्साहित हैं, भारत में शिक्षाविदों और छात्रों के साथ जुड़ने के लिए टेक्‍नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। यह ऑनलाइन कार्यक्रम हमें न्यूजीलैंड में बैठकर भारतीय छात्रों को सुनने, शिक्षा के भविष्य पर कोविड-19 के प्रभाव का पता लगाने और न्यूजीलैंड के प्रमुख शिक्षाविदों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।”


न्यूजीलैंड और भारत के बीच शिक्षा संबंध हाल के वर्षों में लगातार मजबूत हो रहे हैं। साल 2019 में न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 37 प्रतिशत बढ़ी है। कोविड-19 के कारण आई बाधाओं के बावजूद,दोनों देशों के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के बीच सक्रिय भागीदारी बनी हुई है।


जॉन लैक्सन ने यह भी कहा कि, “हमारे सभी विश्वविद्यालयों ने वीक फीचर के दौरान 2020 क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्व स्तर पर शीर्ष 3% में प्रतिनिधित्व किया। हम विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त और हस्तांतरणीय योग्यता व कौशल प्रदान करते हैं। जब माहौल सुरक्षित हो जाए तब हम न्यूजीलैंड में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं और इस दौरान भारतीय शिक्षाविदों और संस्थानों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"


अधिक जानकारी या रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -


https://enzevents.eventsair.com/nz-india-education-week/student