ज़ी टीवी के 'तुझसे है राब्ता' में आए आयुष आनंद

ज़ी टीवी के 'तुझसे है राब्ता' में आए आयुष आनंद



जी टीवी का पॉपुलर फिक्शन शो 'तुझसे है राब्ता', कल्याणी (रीम शेख) और उसकी सौतेली मां अनुप्रिया (पूर्वा गोखले) के बीच अनोखे रिश्ते की कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस शो के वर्तमान ट्रैक में बहुत-से रोमांचक मोड़ आ रहे हैं, जहां पूरा परिवार यह जानकर हैरान है कि कल्याणी रचित के बच्चे की मां बनने वाली है। उधर, अथर्व (शगुन पांडे) मस्तानी का वेश बदलकर मल्हार (सेहबान अजीम) और कल्याणी से बदला लेने की फिराक में है। इस ड्रामा के बीच मल्हार और कल्याणी अपने बेटे को एक जानलेवा बीमारी से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, और उन्हें पता चलता है कि उनकी मदद सिर्फ एक आदमी कर सकता और वो है त्रिलोक मराठे (आयुष आनंद)।


त्रिलोक एक फार्मा कंपनी का मालिक है, जिसका व्यक्तिव काफी रहस्यमय है। वो लोगों से बड़ी शालीनता से पेश आता है, लेकिन मल्हार के विपरीत वो कानून अपने हाथ में लेने से बिल्कुल नहीं झिझकता। उसका मानना है कि यदि कोई उसके साथ गलत करता है, तो उसे उस व्यक्ति को सजा देने का पूरा अधिकार है। वो सुहाना के पिता हैं और उन्होंने अपनी बेटी को सारी सुविधाएं दे रखी हैं, लेकिन वो उसका भावनात्मक सहारा नहीं बन पाते क्योंकि वो खुद को अपनी गूंगी बेटी की इस अवस्था के लिए दोषी मानते हैं। वो कल्याणी और मल्हार की जिंदगी में भी एक नई उम्मीद हैं, क्योंकि वही अकेला एक ऐसा डोनर है जिसका बोन मैरो, मोक्ष के बोन मैरो से मैच करता है।


ज़ी टीवी पर जोधा अकबर जैसा शो करने के बाद 6 साल बाद ज़ी टीवी पर वापसी करने को लेकर आयुष कहते हैं, "इस शो के सेट पर मेरा बहुत अच्छी तरह से स्वागत किया गया। मेरे को-एक्टर्स, डायरेक्टर, प्रोडक्शन टीम और सभी लोग बहुत मेहनती हैं और मैं दर्शकों के लिए एक नया मोड़ लेकर आने के लिए उत्साहित हूं। त्रिलोक के किरदार में ग्रे शेड्स हैंजहां वो अपनी भावनाएं छुपाता है, वही वो इस शो के दोनों प्रमुख किरदारों की जिंदगी में हलचल मचाने को बेताब है। मैं इस किरदार के लिए अपना 100 प्रतिशत से ज्यादा दे रहा हूं क्योंकि मुझे यह किरदार बहुत पसंद है। मैं यह जानने को भी उत्सुक हूं कि मेरे फैंस इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे।"


तो क्या कल्याणी और मल्हार, त्रिलोक को उनका बोन मैरो देकर मोक्ष की जिंदगी बचाने के लिए राजी कर लेंगे?


जानने के लिए देखिए 'तुझसे है राब्ता', हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।