रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के मानविकी एवं भाषा विभाग में फ्रेंच भाषा की कक्षा प्रारंभ

रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के मानविकी एवं भाषा विभाग में फ्रेंच भाषा की कक्षा प्रारंभ
भोपाल / रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के मानविकी और भाषा विभाग में 3 फरवरी से फ्रेंच भाषा की कक्षा प्रारंभ हो गई है। यह कक्षा सभी के लिए ओपन है, जिसमें विद्यार्थी, व्यवसायी, सर्विस क्लास, गृहणी कोई भी फ्रेंच भाषा सीखने का इच्छुक  शमिल  हो सकता हैं।


रबिन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की फ्रेंच भाषा समन्वयक डाॅ. रूचि मिश्रा तिवारी ने बताया कि इन कक्षाओं में फ्रेंच भाषा विषेषज्ञ अध्यापन करवाएंगे। ये कक्षाएं प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाएगी। फ्रेंच भाषा सीखने के इच्छुक विश्वविद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं। मानविकी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. उषा वैद्य ने बताया कि फ्रेंच भाषा विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है जिसमें रोजगार की अपार संभावना है। यही कारण है कि विभाग ने फ्रेंच भाषा की विशष कक्षाओं को प्रारंभ किया है।