'वैलेंटाइन्स डे' यानि प्यार एक बहुत ही ज्यादा स्ट्रांग इमोशन है     

                               प्यार जीने की सबसे बड़ी कुंजी है           


                                                           


'राधाकृष्ण' शो में भगवान कृष्ण का किरदार निभा एक्टर सुमेध मुदगलकर 'वैलेंटाइन्स डे' के मौके पर कहा कि प्यार मेरे लिए एक बहुत ही ज्यादा स्ट्रांग इमोशन है। यह एक ऐसा भाव है, जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है ना की इसे अन्य लोगों के सामने बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की कोशिश करनी चाहिए जो लोग 'वैलेंटाइन्स डे' के मौके पर करते हैं। हमारे जीवन में प्यार होना बहुत ज़रूरी है चाहे वह आपके प्रेमी के रूप में हो, आपके परिवार के रूप में हो या आपके दोस्तों के रूप में हो यह भाव और वह व्यक्ति ही अपने आप में बहुत बड़ा है। मैं अपने सभी दोस्त और परिवार वालों को वैलेंटाइन्स डे की बधाई देना चाहता हूँ साथ ही उनका शुक्रिया अदा भी करना चाहता हूँ कि उन्होंने मेरा हर कदम पर हर परिस्थिति में साथ दिया। मैं  वैलेंटाइन्स डे के मौके पर कुछ गरीब बच्चों को 'राधाकृष्ण' शो के सेट के बाहर खाने की चीजें बाटने वाला हूँ ।


                                                             


'राधाकृष्ण' शो में राधा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस मल्लिका सिंह ने बताया कि प्यार जीने की सबसे बड़ी कुंजी है। प्यार केवल अपने पार्टनर को प्यार करने को लेकर सीमित नहीं है बल्कि हमें इसे अपने आसपास रहने वाले सभी में बांटना चाहिए, चाहे वो आपके माता-पिता क्यों न हों। हमें हमेशा अपने आसपास रहनेवाले सभी लोगों के लिए विनम्र, सहायक और क्षमा करने वाला होना चाहिए। यह व्यवहार हमारे जीवन में लोगों के प्रति सामजस्य बनाए रखने में मदद करता है। मैं होने सभी आसपास रह रहे और मुझसे जुड़े सभी लोगों को 'वेलेंटाइन्स डे' की बधाइयां देना चाहती हूँ। मैं  वैलेंटाइन्स डे के मौके पर कुछ गरीब बच्चों को 'राधाकृष्ण' शो के सेट के बाहर गिफ्ट्स बाटने वाली हूँ।


                                                       


'कार्तिक पूर्णिमा' शो के लीड एक्टर हर्ष नागर ने  'वैलेंटाइन्स डे' पर बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा इस मौके पर बाहर डिनर पर जाता हूँ। साथ ही कुछ स्पेशल गिफ्ट्स भी अपनी वाइफ के लिए प्लैन करता हूँ। पहले मैं 3 से 4 दिन पहले शॉप्स में जाकर रिसर्च करता था कि मुझे क्या खरीदना चाहिए क्या लेना चाहिए या किस कलर का लेना चाहिए, लेकिन अब में सबकुछ ऑनलाइन करने लगा हूँ। इस साल मैं 'कार्तिक पूर्णिमा' के शूट में थोड़ा बिज़ी  हूँ तो समय कम होने के कारण सारे गिफ्ट्स मैं ऑनलाइन ही बुक करूँगा साथ ही मैं अपनी पत्नी के लिए थैंक यू कोट लिखना चाहूंगा, जिससे उनको स्पेशल फील हो और मैं उनके द्वारा खुदके के लिए हमेशा किए गए हर एफर्ट्स का शुक्रिया अदा कर सकूँ। 


                                                   


'कार्तिक पूर्णिमा' शो की लीड एक्ट्रेस पौलमी दास ने बताया कि हर साल मैं अपना वैलेंटाइन्स डे अपने दोस्तों के साथ मानती हूँ और मैं इस दिन को  वैलेंटाइन्स डेकी 'बैलेन्टाइन्स डे' यानि दोस्तों का दिन कहकर बुलाती हूँ। मैं इस साल भी अपने दोस्तों के साथ ही मनाऊंगी। मेरे लिए प्यार का दिन केवल एक दिन ही  मनाना काफी नहीं है। आप अपने अपनों से अपने माता-पिता दोस्तों से हर दिन प्यार करते हैं। इस दिन को मैं और भी खास बनाने के लिए 'कार्तिक पूर्णिमा' के सेट से फ्री होकर मैं वृद्धा आश्रम जाने वाली हूँ ताकि मैं उन लोगों को यह महसूस करवा पाउ कि उनके अपनों के अलावा भी ऐसे लोग हैं जो उनसे प्यार करते हैं। 


                                                   


'कार्तिक पूर्णिमा' शो में अहम किरदार निभा रही एक्ट्रेस कविता घाई ने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि 'वैलेंटाइन्स डे' एक ऐसा दिन है जिसे हर दिन मनाना चाहिए। क्युकि हमें अपनों से अपना प्यार ज़ाहिर करने के लिए केवल एकदिन काफी नहीं है। पिछले कुछ सालों से मैं अपने बच्चों को 'वैलेंटाइन्स डे' के मौके पर सॉफ्ट टॉय गिफ्ट कर रही हूँ। जो अपने हाथ में एक दिल पकड़कर कहता है आई लव यू। अब वह भले ही बड़े ही हो गए हैं फिरभी यह चीज़ आज भी उनके चेहरे पर एक अलग ही ख़ुशी लेकर आती है। इस बार मैं 'कार्तिक पूर्णिमा' शो के सेट से फ्री होकर एक अनाथालय जाउंगी और उन बच्चों को इसी तरह का सॉफ्ट टॉय बाटूंगी जो उन्हें यह कहे कि मैं उनसे प्यार करती हूँ ताकि उनका वह दिन ख़ास बन सके।


                                                     


'मेरी गुड़िया' शो के लीड एक्टर गौरव बजाज ने बताया कि मैं हर साल अपनी वाइफ को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विदेश घुमाने ले जाता हूँ पर मैं इस साल उन्हें विदेश की ट्रिप नहीं करवा पाऊंगा क्युकि फिलहाल हमारे घर में मेरे बेटे व्योम की एंट्री कुछ ही महीनों पहले हुई है तो उन्हें अपने साथ बाहर इतनी दूर ले जाना या छोड़कर भी जाना असंभव है। वहीं 'मेरी गुड़िया' के सेट पर मैं थोड़ा सा व्यस्त भी हूँ तो लंबी छुट्टी ले पाना असंभव है इसलिए मैं अपनी पत्नी को बेशकीमती डायमंड रिंग देकर सरप्राइज़ करने वाला हूँ। मुझे उम्मीद है कि उन्हें मेरा यह सरप्राइज़ बहुत पसंद आएगा। 


                                                   


'मेरी गुड़िया' शो की लीड एक्ट्रेस अलीशा पंवार ने बताया कि मैं इस दिन को बहुत अलग तरह से देखती हूँ। यह दिन सभीको को बहुत स्पेशल फील करने का है फिर चाहे आप उस व्यक्ति को फूल का गुच्छा भेजकर या चॉकलेट देकर उन्हें ख़ास महसूस करवा पाएं। मैं इस दिन अपनी बहन और अपने माता-पिता को विश करती हूँ और उनके साथ यह दिन सेलिब्रेट करती हूँ। मैं अपने उन फैन्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ कि जो मुझे सोशल मिडिया पर अपने  स्पेशल मैसेजेस भेजकर, अपने हाथों से लिखा लेटर भेजकर मेरा यह दिन बहुत ख़ास बना देते हैं। मैं जब छोटी थी तो अपनी बहन के साथ मिलकर अपने मम्मी पापा के लिए एक छोटा सा कैंडल लाइट डिनर इस दिन प्लैन करती थी। इस बार भी मैं कोशिश करुँगी कि 'मेरी गुड़िया' के सेट से छुट्टी लेकर मैं अपने मम्मी पापा के लिए कुछ ख़ास प्लैन कर सकूँ ।


                                                   


'जग जननी माँ वैष्णो देवी' शो में माँ लक्ष्मी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले बताती हैं कि 'वैलेंटाइन्स डे' ऐसा दिन है जिसे हम हर रोज़ मन सकते हैं। अपने अपनों को हर दिन यह कहना की आप उनसे बहुत प्यार करते हैं इसमें कोई बुराई नहीं है पर अब जेनरेशन बदल गई है और लोगों के पास समय की कमी है। इसलिए ऐसे दिन को मनाया जाता है ताकि लोग इस दिन अपने करीबी लोगों को यह ज़रूर बता पाएं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं। चाहे वह आपके माता-पिता हों, आपके घर वाले हो या आपके दोस्त क्यों न हों। जीवन का भरोसा नहीं है तो हमें अपने हर दिन पर अपनों को वैलेंटाइन्स डे विश करना चाहिए। कॉलेज टाइम से आज तक मेरे घर के बाहर एक या दो रोज़ के बुके आज भी  वैलेंटाइन्स डे के मिलते हैं । मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूँ कि लोग आज भी मुझे यह स्पेशल एहसास दिलाते हैं कि कोई हम से अब भी प्यार करता है। शायद इस बार इस दिन मैं 'जग जननी माँ वैष्णो देवी' शो की शूटिंग में बिज़ी रहूंगी तो मैं कोशिश करुँगी की मैं घर जल्दी पहुंचकर अपने हस्बैंड के साथ बाहर डिनर पर जा सकूँ। 


                                               


'जग जननी माँ वैष्णो देवी' शो में माँ सरस्वती का किरदार निभा रही एक्ट्रेस मनीषा रावत बताती हैं कि मेरे अनुसार वैलेंटाइन्स डे लोगों में प्यार और शांति का प्रतीक है जो आज के ज़माने में बहुत ज़रूरी हैं। यह दिन केवल लड़के और लड़की के बीच के प्यार को व्यक्त करना ही नहीं है है बल्कि अपने सभी करीबियों को एक साथ एक दिन फ़ोन कर पाए या एक मैसेज के ज़रिए यह कर सकें कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं और वह व्यक्ति आपके जीवन में बहुत मायने रखता है ताकि लोग अपने जीवन में किसी भी बात से हताश न हों। इस दिन मैं  'जग जननी माँ वैष्णो देवी' शो के सेट से फ्री होकर अनाथआश्रम जाउंगी और उन बच्चों के लिए कुछ स्पेशल गिफ्ट्स भी ले जाउंगी ताकि उन्हें यह एहसास हो कि उन्हें भी प्यार करने वाला कोई है।